डॉक्टर साहब के बंद घर में जब कुछ नहीं मिला, तो चोर उड़ा ले गए टोटियां

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। चोरी की घटनाएं अब इतनी अजीब होती जा रही हैं कि चोरों की हिम्मत और नजरें दोनों हैरान कर रही हैं। ताजा मामला शहर के एक नामी अस्पताल संचालक के बंद पड़े घर से जुड़ा है, जहां चोरों ने ताले तोड़े, लेकिन जब कीमती सामान नहीं मिला, तो पानी की टोंटियां ही उखाड़ ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में नेशनल हाईवे पर फिर दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के सामने ही बेटी की दर्दनाक मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद रोड स्थित प्रगति हॉस्पिटल के संचालक डॉ. तनु राठौर का एक विला अलीगंज रोड स्थित साउथ सिटी कॉलोनी में है, जो बीते दो महीनों से खाली पड़ा है। कुछ दिन पहले कॉलोनी में मेंटेनेंस देखने वाले कर्मी ने डॉक्टर राठौर को सूचना दी कि उनके विला के मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले टूटे हुए हैं। जब जांच की गई, तो पता चला कि घर से पानी की टोटियां नदारद थी।डॉ. तनु राठौर ने इस बाबत पैगा पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।चोरी की यह अनोखी वारदात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की रामनगर अस्पताल में मौत; तीन घंटे के सफर ने छिना इलाज का वक्त
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र में रफ्तार का कहर: मुक्तिधाम के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, बिंदुखत्ता का युवक गंभीर रूप से घायल