
राजू अनेजा, काशीपुर।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर काशीपुर पूरी तरह शिवमय नजर आया। कांवड़ियों के पथ पर पहले उजियारा कर और फिर हरिद्वार के लिए निःशुल्क बसों को हरी झंडी दिखाकर महापौर दीपक बाली ने शिवभक्ति और सेवा की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने पूरे शहर को “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान कर दिया।
कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए महापौर द्वारा पहले ही काशीपुर के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर पथ प्रकाश की सुदृढ़ व्यवस्था कराई गई, जिससे अंधेरे रास्ते उजाले में बदल गए। इसके बाद शिवरात्रि से ठीक पहले हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू कराई गई, जो शिवभक्तों के लिए बड़ी राहत साबित हुई।
मंगलवार को रामलीला ग्राउंड से 104 शिवभक्त कांवड़ियों को 52-52 सीटर की दो निःशुल्क बसों में बैठाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। जैसे ही महापौर दीपक बाली ने हरी झंडी दिखाई, पूरा परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के नारों से गूंज उठा। श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का यह दृश्य देखते ही बन रहा था।
बसों को रवाना करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रा मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था और सफाई पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांवड़ मार्ग पर मांस आदि की दुकानों को बंद कराया जाएगा, ताकि धार्मिक मर्यादा बनी रहे और शिवभक्तों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी महापौर दीपक बाली ने अपने निजी खर्चे से निःशुल्क बसों की व्यवस्था कराई है। ऐसे समय में जब शिवभक्तों को हरिद्वार जाने के लिए साधन नहीं मिल पा रहे थे, इस निःशुल्क सेवा से कांवड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
रवानगी से पहले सभी शिवभक्तों को जलपान कराया गया, फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया और श्रद्धा भाव के साथ बसों में बैठाया गया। इस पूरी व्यवस्था में महापौर प्रतिनिधि समरपाल सिंह चौधरी कई दिनों से जुटे रहे। उन्होंने 104 कांवड़ियों का पंजीकरण कराते हुए बसों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की।
इस अवसर पर ईश्वर चंद्र गुप्ता, मुकेश चावला, राजीव अरोड़ा, बच्चू, जसवीर सिंह सैनी, प्रकाश नेगी, अवनीश चौहान, अभिताभ सक्सेना (एडवोकेट) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और शिवभक्त मौजूद रहे।
महापौर दीपक बाली की इस पहल से काशीपुर में शिवभक्ति के साथ सेवा और संस्कार का संदेश दूर-दूर तक गया। उजाले से लेकर यात्रा तक, यह आयोजन इस बात का प्रतीक बन गया कि शिव की भक्ति, शिवभक्तों की सेवा से ही पूर्ण होती है।
ताजा खबर
- लकड़ी चोरी का विरोध करने पर वन अधिकारी और उनके पिता पर हमला; दबंगों ने सिर पर मारी लाठी, 5 के खिलाफ FIR दर्ज
- उत्तराखंड में ‘ब्रांड मोदी’ का चुनावी शंखनाद: हैट्रिक के संकल्प के साथ देहरादून में हुंकार; विकास, पर्यावरण और ‘धामी-केमिस्ट्री’ पर रहेगा जोर
- उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप, देहरादून का पारा 33°C पार; 16 अप्रैल से पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार
- बाल विवाह की शिकार 14 वर्षीय किशोरी बनी माँ; कथित पति पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज
- राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए दीपक बाली का मास्टर प्लान: शहरभर में लगेंगे इंडिया मार्का हैंडपंप और ठंडे पानी के वाटर कूलर
- हल्द्वानी: 24 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; मरने से पहले दोस्त को भेजा मोबाइल पासवर्ड, 40 कॉल के बाद भी नहीं उठा फोन
- पति की क्रूरता की शिकार हुई महिला; मारपीट कर हाथ तोड़ा, अप्राकृतिक संबंध और गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप
- बीजेपी में एंट्री से पहले ही विवादों में गगन काम्बोज, कांग्रेस से नजदीकियों पर उठे सवाल
- हल्द्वानी: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के समर्थन में उतरा उत्तराखंड क्रांति दल; बुद्ध पार्क में दिया समर्थन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
- उत्तराखंड कांग्रेस में ‘तांत्रिक’ वॉर: प्रकाश जोशी के तंज पर हरीश रावत का पलटवार; बोले- “हाँ, मैं तांत्रिक हूँ, पर…

