नियुक्ति की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े नर्सिंग अभ्यर्थी; समर्थन में कूदीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष

खबर शेयर करें -

देहरादून: राजधानी के एकता विहार में पिछले 156 दिनों से आंदोलनरत नर्सिंग बेरोजगारों का धैर्य रविवार सुबह जवाब दे गया। वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे ‘नursing एकता मंच’ के चार अभ्यर्थी तड़के सर्वे चौक स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। आंदोलनकारियों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी उनके साथ टंकी पर चढ़ गईं। इस घटना के बाद शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  व्यापारियों की समस्याओं और 'एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट' की मांग को लेकर टैक्स बार एसोसिएशन ने जॉइंट कमिश्नर से की मुलाकात

156 दिनों का आंदोलन और अनदेखी का आरोप

नर्सिंग एकता मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि वे पिछले 156 दिनों से धरने पर हैं और 22 दिनों से उनका आमरण अनशन जारी है, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवल ने बताया कि आंदोलन के दौरान अब तक 12 साथियों की तबीयत बिगड़ चुकी है और 5 अभ्यर्थियों को आईसीयू तक में भर्ती कराना पड़ा, फिर भी सरकार ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार की ‘दोहरी नीति’ और संवादहीनता के कारण उन्हें मजबूरन अपनी जान जोखिम में डालकर टंकी पर चढ़ना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून से बाहर चंपावत में पहली बार आयोजित होगी धामी कैबिनेट की बैठक, 4 अक्टूबर को एनएचपीसी बनबसा में मंथन

प्रमुख मांगें और बढ़ता आक्रोश

आंदोलनकारियों की मुख्य मांग है कि नर्सिंग भर्ती नियमावली को स्थायी रूप से ‘वर्षवार’ (Seniority based) किया जाए ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही, उन्होंने आईपीएचएस (IPHS) मानकों के आधार पर पूर्व की भांति 2000 पदों पर वर्षवार भर्ती को दोबारा शुरू करने की मांग उठाई है। टंकी पर चढ़ने वालों में कविता, विनोद, आनंद और धर्मेंद्र शामिल हैं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक इन भाई-बहनों की न्यायसंगत मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगी। फिलहाल, टंकी के नीचे भी नर्सिंग अभ्यर्थी सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए डटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में विकास कार्यों की समीक्षा: विधायक डॉ. बिष्ट ने दिए कड़े निर्देश, नहर कवरिंग व गौला कटान के काम जनवरी तक पूरे करने का अल्टीमेटम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad