उत्तराखंड में आज तेज बारिश की संभावना, पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज तेज बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। मंगलवार को देहरादून में तेज धूप के बाद हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली।


 

पहाड़ों पर 203 सड़कें अभी भी बंद

 

बारिश और भूस्खलन के कारण राज्य में कुल 203 सड़कें अभी भी बंद हैं। इनमें सबसे अधिक सड़कें पीएमजीएसवाई की 116 और लोक निर्माण विभाग व नेशनल हाईवे की 86 शामिल हैं। जिलेवार स्थिति इस प्रकार है:

  • उत्तरकाशी और चमोली: 32-32
  • रुद्रप्रयाग: 27
  • पिथौरागढ़: 21
  • पौड़ी: 19
  • टिहरी: 22
  • अल्मोड़ा: 25
  • देहरादून: 13
  • नैनीताल: 2
  • हरिद्वार: 1
  • बागेश्वर: 9
यह भी पढ़ें 👉  पितृपक्ष का शनिवार से शुभारंभ: पूर्णिमा श्राद्ध के साथ शुरू होगा पूर्वजों का स्मरण, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

 

नालूपानी और धुमाकोट में रास्ता खुला, लेकिन खतरा बरकरार

 

बीते दिनों बंद हुई सड़कों को खोलने का काम तेजी से चल रहा है। गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास भूस्खलन के बाद बंद हुई सड़क को बीआरओ ने 24 घंटे की मशक्कत के बाद खोल दिया है, हालांकि खतरा अभी भी बरकरार है। इसी तरह, कोटद्वार से दुगड्डा के बीच एक बड़ा बोल्डर हटाकर यातायात को सुचारु किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में मूक-बधिर नाबालिग के गर्भवती होने से मचा हड़कंप: अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने दी सुरक्षा, जांच शुरू

 

35 दिन बाद गंगोत्री धाम पहुंचे श्रद्धालु

 

धराली आपदा के 35 दिन बाद, यात्री एक बार फिर गंगोत्री धाम में माँ गंगा के दर्शन करने पहुँच सके। श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम तक पहुँचाया जा रहा है, और यह व्यवस्था कुछ दिनों तक जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मानिला राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू: कई पदों पर एक-एक नामांकन से निर्विरोध निर्वाचन तय, यूआर पद पर 29 को मतदान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad