हल्दूचौड़: दुर्गापालपुर के योगेश चंद्र को मिला ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुर्गापालपुर ग्रामसभा के निवासी और देहरादून में तैनात पुलिस उपाधीक्षक योगेश चंद्र को ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’ से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग में उनकी उत्कृष्ट सेवा और विशिष्ट कार्यों के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा: चित्रकूट घाट पर गहरे पानी में डूबने से दिल्ली के 19 वर्षीय युवक की मौत; परिवार में कोहराम

अपने क्षेत्र के इस लाल को सम्मान मिलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र चंद्र दुर्गापाल और भाजपा मंडल मंत्री दीवान सिंह पंवार सहित कई स्थानीय लोगों ने उनके आवास पर जाकर परिजनों को बधाई दी। ग्रामीणों ने योगेश चंद्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  त्यूणी में दर्दनाक हादसा: हिमाचल के हाटकोटी डैम से बिना सायरन छोड़े गए पानी में डूबी 3 साल की मासूम; स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट के जस्टिस आलोक कुमार वर्मा का निजी कारणों से इस्तीफा: PIB ने की पुष्टि; 30 अप्रैल से प्रभावी माना जाएगा त्यागपत्र

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें