रुद्रपुर में नितिन नवीन के दौरे से पहले यूथ कांग्रेस का हंगामा: राहुल गांधी पर टिप्पणी के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में

खबर शेयर करें -
रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में आयोजित भाजपा के ‘पंजाबी गौरव सम्मान सम्मेलन’ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन से पहले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा की ओर से की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी से नाराज यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरे और भाजपा व नितिन नवीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, यूपी पुलिस भी तैनात; विरोध कर रहे कार्यकर्ता नजरबंद
नितिन नवीन के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर था। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें नजरबंद कर दिया। कार्यक्रम स्थल (आर्क होटल) और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं, जिसमें उधम सिंह नगर पुलिस के साथ-साथ पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वाहनों की आवाजाही और प्रवेश द्वारों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल पंजाबी महासभा में महिला नेतृत्व को नई ताकत ! प्रमुख समाज सेविका इंद्राणी पांधी को मिली महिला प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 16 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी