उत्तराखंड : झाड़ी काटने में बिजी था मजदूर तभी बाघ ने कर दिया अटैक, फिर जो हुआ यकीन ना करेंगे

खबर शेयर करें -

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क क्षेत्र में झाड़ी कटान का कार्य कर रहे एक नेपाली श्रमिक पर बाघ ने हमला करके मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, 15 नवंबर से कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है, जिसको लेकर पार्क प्रशासन तैयारियों में जुटा है.

यह भी पढ़ें 👉  मानव-वन्यजीव संघर्ष पर वन विभाग का कड़ा कदम: 13 गुलदारों और 3 भालुओं को मारने के आदेश जारी, एक दशक में 327 लोगों की जा चुकी है जान

मूलरूप से नेपाल का रहने वाला शिवा (22) परिजनों सहित 10 सदस्यों के साथ विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में झाड़ी कटान कर रहा था. अचानक बाघ ने शिवा पर हमला कर दिया. शिवा की चीख-पुकार सुनकर परिजन और विभागीय कर्मचारी उसे बचाने के लिए दौड़े.

यह भी पढ़ें 👉  8 अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का ऐतिहासिक आगमन: वरिष्ठ नेता मोहन कुड़ाई बोले- 'मिशन 2027' के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगी जनसभा

नेपाली श्रमिक पर बाघ का हमला

लेकिन, बाघ की दहाड़ सुनकर लोग पीछे हट गए और शोर मचाया. मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बाघ को भगाने के लिए दो से तीन राउंड हवाई फायरिंग की. इसके बाद बाघ शिवा को लहूलुहान हालत में छोड़कर जंगल में भाग गया. परिजन और विभागीय कर्मचारी शिवा को लेकर रामनगर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार टूटने से मां-बेटे 70 फीसदी तक झुलसे, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

Ad