केसर के स्वास्थ्य लाभ : माइग्रेन, अर्थराइटिस समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण

खबर शेयर करें -

 

आयुर्वेद में केसर का बहुत अधिक महत्व है। केसर दुनिया के सबसे मंहगे मसालों में से एक माना जाती है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल दूध और दूध से बने रेसिपी में किया जाता है। लेकिन इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको कई खतरनाक बीमारियों से कोसों दूर रख सकते हैं।

केसर में पाए जाने वाले तत्व

केसर में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, मैगनीज, आयरन, प्रोटीन, विटामिन ए, सी जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो आपके सेहतमंद रखने के साथ जवां रखने में मदद करते हैं।

केसर के स्वास्थ्य लाभ

कैंसर

केसर में क्रोसिन, कोलोरेक्टल जैसे गुण पाए जाते हैं जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है। केसर का सेवन करने से सबसे ज्यादा प्रभाव प्रोस्टेट और स्किन कैंसर पर पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सिमट रहा है मानसून और बदल रहा वर्षा चक्र: बागेश्वर में सामान्य से 153% अधिक बारिश, तो पौड़ी-रुद्रप्रयाग सूखे की कगार पर

बच्चों को बचाए ठंड से
बच्चों को अधिकतर बदलते मौसम में ठंड लग जाती है। ऐसे में केसर काफी कारगर साबित हो सकती हैं। इसके लिए बच्चे को केसर को दूध के साथ लेप बनाए और इसे छाती में लगाए।

 

 

 

 

केसर खाने के फायदे, health benefits of kesar

 

सर्दी-जुकाम
केसर में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सर्दी-जुकाम की समस्या को भी खत्म कर देते हैं। इसके लिए एक पान में थोड़ा सा केसर रखकर खा लें।

अर्थराइटिस
गठिया की समस्या से निजात पाने के लिए केसर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाला क्रोसेटिन शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है। केसर का सेवन करने के अलावा आप केसर की पत्तियों का पेस्ट बनाकर इसे जोड़ों पर लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC ने निकाली टैक्स और रेवेन्यू इंस्पेक्टर की भर्ती: सिंपल ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, जानें सैलरी, उम्र और आवेदन प्रक्रिया

 

सिरदर्द
सिरदर्द से परेशान हैं तो घी में केसर और चीनी डालकर पका लें। इसके बाद इस घी की 1-2 बूंद नाम के में डाल लें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

 

 

 

पेट दर्द
अगर पेट दर्द की समस्या से परेशान हैं तो 500 मिलीग्राम दालचीनी पाउडर में 65 मिलीग्राम केसर मिला लें। इसके बाद इसकी छोटी-छोटी गोली बना लें। रोजाना सुबह-शाम 1-1 गोली का सेवन करे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सिमट रहा है मानसून और बदल रहा वर्षा चक्र: बागेश्वर में सामान्य से 153% अधिक बारिश, तो पौड़ी-रुद्रप्रयाग सूखे की कगार पर

 

अनिद्रा
अधिक तनाव और थकान के कारण अधिकतर लोगों को नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में केसर का दूध पीना लाभदायक होगा। रिसर्च के अनुसार केसर में मौजूद क्रोसीन नींद को बढ़ाने में मदद करता है।

पाचन तंत्र रखे फिट
केसर में एंटीऑक्सीडेंट औरप एंटीइंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह अल्सर से भी छुटकारा दिलाले है।

Ad