बिन्दुखत्ता में ग्रामीण के घर लगी भीषण आग

खबर शेयर करें -


लालकुआं: बिन्दुखत्ता के इंदिरा नगर द्वितीय निवासी ग्रामीण के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। अग्निकांड में ग्रामीणों का हजारों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जबकि आज बुझाने के प्रयास में गृह स्वामी झुलस गया।

यह भी पढ़ें 👉  दो मासूमों की मौत से टूटे परिवार के बीच पहुंचे विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, बेसुध मां को दिलाई तत्काल चिकित्सकीय सहायता


मंगलवार की देर शाम को बिन्दुखत्ता के इंदिरा नगर द्वितीय निवासी देव सिंह देवली के पक्के मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जब तक गृह स्वामी को इसकी जानकारी होती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों द्वारा आधे घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग को बुझाया। लेकिन तब तक ग्रामीण के बिस्तर, राशन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान ग्रह स्वामी देव सिंह देवली के हाथ झुलस गए। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: बरसाती पानी से भरे खाली भूखंड में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, खेल-खेल में थमीं सांसें
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट में दबंगई: खेल में हार की रंजिश को लेकर युवकों पर लाठी-डंडों से हमला, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल