हल्द्वानी में नशा करने को मना करने पर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

cvvxvvv

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नई पीढ़ी में नशे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। जो लगातार एक बड़ी समस्या बनती जा रहा है। हल्द्वानी में परिजनों द्वारा के नशा करने से मना करने पर एक युवक ने जहर खा लिया। जिससे उसके परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर में महिला से दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बना ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

बिठौरिया नंबर एक में सिल्वर स्टोन स्कूल के समीप रहने वाला युवक नशे का लती है। हर समय नशे में रहने की चलते परिजन काफी परेशान थे। सोमवार को परिजनों ने उसे नशा न करने की हिदायत देते हुए जमकर फटकार लगा दी। जिससे नाराज होकर युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नैनीताल रोड के एक अस्पताल में ले गए। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत स्थिर है। बता दे की क्षेत्र में नशे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। युवा और नई पीढ़ी नशे की गर्त में डूबती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से नशे के कारोबार पर प्रभावी रोकथाम लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  अर्टिका कार से 992 ग्राम चरस बरामद; दो वर्तमान और एक पूर्व ग्राम प्रधान समेत पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर में महिला से दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बना ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला दर्ज; पुलिस जांच में जुटी