अवैध संबंधों में बाधा बन रही पत्नी को गोली से उड़ाया, बाद में छत से नीचे फेंक दिया शव
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के भैंसरोली गांव में उस वक्त हाहाकार मच गया, जब एक पति ने अपनी पत्नी शबाना में गोली मार पहले तो उसे मौत के घाट उतार दिया और फिर उसके शव को छत से नीचे फेंक दिया.
यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड पुलिस में 1614 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन
इस कृत्य के बाद हत्यारोपी पति मौके से फरार हो गया. बेरहमी से हुई हत्या की खबर सुन गांववालों के होश उड़ गए. सैकड़ों लोग वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और जांच शुरू कर दी गई. हालांकि लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस प्रथम दृष्टिया इस हत्या की वजह पति के अवैध संबंध बता रही है.

पुलिस का मानना है कि पत्नी अपने पति के अवैध संबंधों में दखल दे रही थी और यही दखल अंदाजी पति को नागवार गुजर रही थी. जिसकी वजह से पति ने इस हत्याकांड की वारदात को अंजाम दे दिया और फरार हो गया. हालांकि आरोपी पति अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है तो लिहाजा हत्या की वजह अभी साफ नहीं की जा सकती. असल में हत्या की वजह क्या है यह तो पति की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगा. मगर जिस तरीके से इलाके में इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया गया, उससे इलाके में लोगों को सन्न कर दिया है.

