आखिर क्यों अब तक सलमान खान को नहीं मार पाया लॉरेंस, खुद किया खुलासा

खबर शेयर करें -

सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। जी हाँ और यह सब होने के बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई है। खैर यह कोई पहला मौका नहीं है, जब सलमान खान को इस तरह की धमकी मिली हो। जी दरअसल इससे पहले जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जी हाँ, उसने सलमान को मारने के लिए साजिश भी रची थी, लेकिन यह आखिर वक्त में फेल हो गई थी। वहीं जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने 2021 में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूछताछ में सलमान की हत्या की साजिश की बात कबूल की थी। जी दरअसल उस दौरान लॉरेंस ने खुलासा किया था कि उसने सलमान खान को मारने के लिए राजस्थान के गैंगस्टर संपत नेहरा से कहा था और इसके बाद संपत नेहरा मुंबई गया था। वहीं संपत ने सलमान खान के घर की रेकी भी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

कैसे फेल हुई साजिश?- इसके अलावा लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में खुलासा किया था कि संपत के पास पिस्टल थी और इससे वह ज्यादा दूर तक निशाना नहीं लगा सकता है। उस दौरान ज्यादा दूरी होने की वजह से ही संपत सलमान खान तक नहीं पहुंच पाया और इसके बाद संपत ने अपने गांव के दिनेश फौजी के जरिए एक RK स्प्रिंग राइफल मंगवाई। यह राइफल बिश्नोई ने अपने जानकार अनिल पांड्या से 3-4 लाख में खरीदी थी। हालाँकि जब राइफल दिनेश के पास थी, तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। यह सब होने के बाद संपत नेहरा भी गिरफ्तार हो गया।

क्या है सलमान से दुश्मनी- जी दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले की वजह से जान से मारने की धमकी दी थी। ऐसा इसलिए क्योंकि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समाज से है और इसी वजह से जब सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में आरोपी बनाया गया तो लॉरेंस काफी नाराज थे। केवल यही नहीं बल्कि सलमान खान को जान से मारने की लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने प्लानिंग भी की थी। जी दरअसल फिल्म रेडी की शूटिंग के वक्त लॉरेंस ने सलमान खान पर अटैक की प्लानिंग की थी, लेकिन यह सफल नहीं हो सकी।

जेल से गैंग ऑपरेट करता है लॉरेंस बिश्नोई- आप सभी को बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है और वहीं से ऑपरेट करता है। जी दरअसल व्हाट्स ऐप के जरिए ये ग्रुप सुपारी लेना और मौत को अंजाम देने का काम चलता है। उसके बाद फेसबुक पर अपने गुनाह को कबूलता है। जी हाँ और इस गैंग का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है और इसके गुर्गों की संख्या 700 के पार है। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ साथ में काम करते हैं। अब खबरें हैं कि लॉरेंस बिश्नोई की गैंग का ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे हाथ है। फिलहाल सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के नाम से अज्ञात शख्स ने लेटर भेजा है और इसमें लिखा है, ‘सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा।’ इस मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और अब सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना