आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महिला महासभा द्वारा विभाजन के समय पाकिस्तान से आए बुजुर्गों को किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महिला महासभा द्वारा तिरंगा वितरित कर हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया इस दौरान पंजाबी महिला महा सभा द्वारा भारत विभाजन के समय पाकिस्तान से आए बुजुर्गों को शॉल उड़ाकर सम्मानित भी किया।

यहां दुर्गा मंदिर में उत्तरांचल पंजाबी महिला महासभा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पंजाबी महासभा की महिला सदस्यों ने लोगों को तिरंगा वितरित कर आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाने का आह्वान किया इस दौरान उत्तरांचल पंजाबी महिला महासभा की अध्यक्षा सरोज शर्मा ने कहा कि आज पूरे देश में हर घर पर तिरंगा लगाकर देश का प्रत्येक नागरिक आजादी के अमृत महोत्सव बड़ी धूमधाम से मना रहा है हम सभी को मिलकर आजादी के इस अमृत महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नगर अध्यक्ष राजकुमार सेठी के 75 वर्षीय पिता बिहारी लाल सेठी को शॉल उड़ाकर सम्मानित भी किया गया । भारत विभाजन के समय पाकिस्तान छोड़कर भारत आए बिहारी लाल जी ने जब विभाजन की पुरानी यादें सांझा की तो को सभी की आंखें नम हो गई इस दौरान सभी सदस्य भारत माता की जय जय कार लगाने लगे।इस दौरान सरोज शर्मा नीलम छाबड़ा कविता शर्मा मंजू शर्मा उमा छाबड़ा मुन्नी दुआ मनीषा अरोड़ा साक्षी छाबड़ा आशा अरोड़ा मंजू गुजराल कीर्ति नीतू ठुकराल दीप्ति नेहा अनीता सुमन सुषमा राधा भावना दीपा पूनम अरोरा शालू अरोरा प्रभा ठुकराल ममता सेठी विना सचदेवा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह