आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए काशीपुर के दो प्रशासनिक अधिकारियों ने झोंकी पूरी ताकत

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर में आजादी का अमृत महोत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया जिस को सफल बनाने के लिए काशीपुर के दो प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी पूरी जी जान लगा दी जी हां बात कर रहे हैं काशीपुर के उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह और मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय की जिन्होंने काशीपुर के प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाने से लेकर पूरे महानगर में प्रभात फेरी ,साइकिल रैली और तिरंगा यात्रा के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से पूरे काशीपुर को देश भक्ति से सराबोर कर दिया।


इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त विवेक ने बताया कि जिस देश की आजादी के लिए हमारे देश के हजारों वीर जवानों ने अपनी आहुति दे थी आज उस देश की आजादी का पर्व अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  काम पर जाने की बात को लेकर बढ़ा विवाद, नशेड़ी पति ने पाटल से वार कर पत्नी की हत्या की

आज़ादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष पूरे होने और यहां के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिए भारत सरकार की ओर से की जाने वाली एक पहल है।

यह महोत्सव भारत की जनता को समर्पित है, जिन्होंने न केवल भारत को उसकी विकास यात्रा में आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि उनके भीतर प्रधानमंत्री मोदी के भारत 2.0 को सक्रिय करने के दृष्टिकोण को संभव बनाने की शक्ति और क्षमता भी है, जो आत्मनिर्भर भारत की भावना से प्रेरित है।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि

आज़ादी का अमृत महोत्सव भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान को प्रगति की ओर ले जाने वाली सभी चीजों का एक मूर्त रूप है। आज़ादी का अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा की शुरुआत 12 मार्च 2021 को हो गई जिसकी 75 सप्ताह की उल्टी गिनती हमारी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के लिए शुरू हो गई है तथा यह एक वर्ष के बाद 15 अगस्त 2023 को समाप्त होगी।

इस दौरान उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सन 1947 से लेकर आज तक हम सब भारतवासी स्वतंत्रता दिवस आजादी के पर्व के रूप में मनाते आ रहे हैं आज स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उन्होंने बताया कि जिस देश की आजादी के लिए भारत के वीर सपूतों ने अपना बलिदान दिया था देश के लिए दी गई कुर्बानी में उनके लहू की एक एक बूंद का कर्ज उतारना प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है इसलिए हम सभी को मिलकर आजादी के इस पर्व को अन्य पर्वों की तरह धूमधाम से मनाना चाहिए ताकि हमारी पीढ़ी को भी देश की आजादी के इतिहास की पूरी जानकारी हासिल हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad