आज का राशिफल: आओ जाने क्या कहते हैं आपके सितारे

खबर शेयर करें -

मेष राशि (Aries)

आज करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे खासकर सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। किसी की सहायता और परोपकार का काम करने से आपका मान बढ़ेगा। आपका पराक्रम और उत्साह दोनों ही बढ़ेगा। आज जीवनसाथी के प्रति आप अधिक भावुक रहेंगे। छात्र छुट्टी का आनन्द लेंगे।

शुभ रंग- मैरुन

वृषभ राशि (Taurus)

व्यापारियों को थोड़ी कठिनाई झेलनी पड़ेगी क्यूंकि आप योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पायेंगे। आज हर काम सोच-समझकर करना ही उचित होगा। पैसों के लेन-देन में आप से गलती हो सकती है। बच्चों को पढ़ाने और उनको सिखाने में आप ध्यान देंगे। प्रेम और दांपत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि (Gemini)

आज आप से कुछ रिश्ते के लोग आपके खिलाफ भी हो सकते हैं। आज के दिन व्यापारियों को कोई भी आर्डर पूरा करने में छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक समारोह में भागीदार हो सकते हैं। किसी तरह के नशे से आज आपको बचना चाहिये अन्यथा सेहत खराब हो सकती है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- नारंगी

कर्क राशि (Cancer)

आज स्वास्थय में आपको फीवर या सर्दी जैसी समस्या आ सकती है। आज के दिन आमदनी बढ़ने के साथ-साथ खर्चों की भी बहुत अधिकता रहेगी। नौकरी में सहकर्मियों तथा स्टाफ का भी पूर्ण सहयोग बना रहेगा। आज आप भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय ना लें अन्यथा फंस सकते हैं। परिवार के लिये दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

 

सिंह राशि (Leo)

व्यापारिक गतिविधियों में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा विशेषकर आयात-निर्यात संबंधी मामलों में विशेष सफलता हासिल होगी किन्तु महिलावर्ग के लोगों का अकारण ही किसी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती हैं। लवरिलेशन के बीच में आज कुछ गलतफहमी आ सकती है।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- लाल

 

कन्या राशि (Virgo)

कारोबार में आप आज योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। पिता से धन और आशीर्वाद दोनों प्राप्त होगा। आज प्रशासन से जुड़े लोगों को बड़ा पद और सम्मान मिल सकता है। छात्रो को पहले की गयी मेहनत का आज सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। जीवनसाथी आज आपसे किसी बात पर नाराज हो सकता है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- हरा

तुला राशि (Libra)

विदेशों में व्यापार कर रहे लोगों को आज लाभ मिलने का योग है। आज आपके प्रेम सम्बन्धों में आप प्रभावी रहेंगे। आप काम में शारीरिक रूप से आज काफी सक्रिय रहेंगे। किन्तु ध्यान रखें आज आपकी कोई प्रिय वस्तु  गुम हो जाने का भय है। परिवार के लोगों से आज आपको प्रेम और सहयोग दोनों प्राप्त होगा।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सफेद

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपको नये व्यवसायिक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी को लेकर किसी समस्या का समाधान भी निकलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं। आज आप अध्यात्मिक विचारों से ओतप्रोत रहेगे। आज संतान का सुख अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- मैरुन

 

धनु  राशि (Sagittarius)

आज धनु राशि के किशोरो को झगड़े तथा वाद-विवाद की स्थिति से दूरी बनाकर रखें अन्यथा बात हाथ से निकल सकती है। परिवार के लोगो के प्रति होने वाले आपको आकस्मिक खर्चे परेशान करेंगे। आज दाम्पत्य जीवन में साथी किसी काम से आप से दूर जा सकता है। संतान का सुख अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- सुनहरा

मकर राशि (Capricorn)

विदेश से काम करने वाले कारोबारियों के हाथ से आज कोई बड़ा ऑर्डर निकल सकता है, इसलिए आज के दिन काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। परिवार के साथ आज के दिन काम के साथ मौज मस्ती भी कर सकते हैं। छात्रों का आज पढ़ाई में ध्यान नहीं होगा। लव लाईफ खूबसूरत मोड़ पर रहेगा।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- नीला

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आप वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज पूंजी निवेश, कोई सौदा जल्दबाजी में कर सकते हैं। प्रेम के लिये आज का दिन आपके लिये अच्छा रहेगा। आज छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए और अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप अपनी क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करें तो बेहतर रहेगा।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- काला

मीन राशि (Pisces)

आज के दिन उंचाई से गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। आज आपको काम से संबंधित नई दिशा प्राप्त होगी। जो आपके जीवन के आर्थिक मजबूती को बढ़ायेगा। लालच या प्रलोभन से दूर रहे तो बेहतर रहेगा। आज कोई जोखिम पूर्ण कार्यों ना करें। लवलाईफ आपके लिये अच्छी रहनी वाली है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला