इंटरनेट पर गुप्त रोग की दवा खोजना युवा को पड़ा भारी, पड़ गए लेने के देने

खबर शेयर करें -

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में एक युवा को सोशल मीडिया साइट्स पर गुप्त रोग के इलाज के लिए दवाई खोजना महंगा पड़ गया. जालसाजों ने एक लाख रुपये ठग लिए. पीड़ित की तहरीर पर बीकेटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं साइबर क्राइम सेल मामले की जांच कर रही है. मामला सामने आने के बाद युवक के होश उड़ गए. बता दें कि लखनऊ में एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर रुपये उड़ाने की घटनाएं बढ़ गई है.

जानकारी के मुताबिक बख्शी का तालाब इलाके में रहने वाला एक युवक कुछ गुप्त बीमारी से कई माह से परेशान था. युवक ने इंटरनेट पर गुप्त रोग की दवा के लिए विशेषज्ञ की जानकारी जुटानी शुरू की. इस बीच युवक को कस्टमर केयर का एक नंबर मिला. उसने फोन कर जानकारी साझा की. फोन रिसीव करने वाले ने बताया कि वह उसका इलाज कर देगा और 100 फीसद फायदा मिलेगा. फायदा न होने पर रुपये वापस कर दिए जाएंगे. उधर, कस्टमर केयर से बातचीत के बाद युवक तैयार हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने एक खाते में 4999 रुपये की फीस मांगी. इसके बाद दो दिन के अंदर दवा डिलीवर करने को कहा. चार दिन तक दवा न पहुंचने पर युवक ने दोबारा उस नंबर पर फोन किया. फोन रिसीव करने वाले ने युवक को झांसे में लेकर खाते की जानकारी ली और एक लिंक भेजा. उसके बाद ओटीपी पूछकर कई बार में खाते से 95 हजार रुपये उड़ा दिए. मैसेज देखकर युवक की हालत खराब हो गई. दोबारा जब युवक ने उस नंबर पर फोन किया तो स्विच आफ मिला. युवक ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया. फिलहाल साइबर सेल मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस