इंटरनेट मीडिया से की दोस्ती, फिर बुला लिया मिलने, युवती की फोटो और वीडियो बना कर रहा ब्लैकमेल
इंटरनेट मीडिया से जान पहचान के बाद परिवहन निगम के कथित कंप्यूटर आपरेटर ने युवती की फोटो व वीडियो बना लिया। आरोपित आपरेटर अब युवती को वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर अश्लील बाते कर रहा है। परेशान होकर उसने आरोपित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय युवती की कुछ माह पहले इंटरनेट मीडिया के माध्यम से गोंडा जनपद के मनकपुर निवासी युवक राहुल से जान पहचान हुई थी। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने खुद को परिवहन निगम के लखनऊ आफिस में खुद को कंप्यूटर आपरेटर होना बताया था। दोस्ती बढ़ाने के साथ उसने मिलने के लिए उसे बुलाया था। जहां उसने धोखे से उसकी फोटो खींचने के साथ वीडियो बना लिया है। आरोपित कंप्यूटर आपरेटर उसे फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अश्लील हरकत करता है।
उस पर दबाव बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। जिससे वह खासी परेशान है। आरोपित की ओर से बनाए गए वीडियो व फोटो को हटवाया जाए। आरोपित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपित को शीघ्र पकड़ा जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

