उत्तराखंड : एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गये, दोपहर 2 बजकर 24 मिनट पर किये महसूस

खबर शेयर करें -

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं. दोपहर 2 बजकर 24 मिनट यह झटके महसूस किए गए हैं. इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर गहराई में था और भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई है. हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, चमोली में दोपहर 2 बजकर 24 मिनट पर भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में था. फिलहाल कहीं भी भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. पहाड़ों में भूकंप आना आम बात है.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय रीजन में इंडियन प्लेट 40 से 50 मिलीमीटर सालाना गति कर रही है और जब दो या दो से अधिक प्लेटें आपस में टकराती हैं या फिर प्लेटों के बीच घर्षण होता है तो उससे उस क्षेत्र में तनाव पैदा है. जिस वजह से भूकंप आता है.