उत्तराखंड बनेगी आध्यात्मिक राजधानी, केजरीवाल ने खेला हिंदुत्व कार्ड

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की है. अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की तर्ज पर ही हिंदुओं को वोट बैंक के रूप में देखते हुए हिंदुत्व कार्ड खेला है. अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा करते हुए देवभूमि उत्तराखंड को हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक राजधानी बनाने की बड़ी घोषणा की है.
मंगलवार को देहरादून पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सर्वे चौक स्थित आईटीडीआर सभागार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये बड़ी घोषणा की. अरविंद केजरीवाल ने हिंदुत्व कार्ड खेलते हुए आगामी चुनाव जीतने पर उत्तराखंड को हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक राजधानी बनाने की बात कही है. हालांकि, इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली देश की प्रशासनिक राजधानी तो उत्तराखंड हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक राजधानी बनाई जाएगी.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इससे न सिर्फ उत्तराखंड में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में 10 गुना इजाफा होगा. बल्कि, श्रद्धालुओं के उत्तराखंड आने से स्थानीय निवासियों को रोजगार के बेहतर प्लेटफार्म भी उपलब्ध हो पाएंगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में कण-कण में देवी-देवता वास करते हैं. यहां हजारों मंदिर हैं, जहां हिंदू धर्म के लोग देश-विदेश से दर्शन करने आते हैं. लिहाजा, यहां आध्यात्मिक के लिहाज से अपार संभावनाएं हैं. जिस संभावनाओं को और उभारने की जरूरत है.
कर्नल कोठियाल होंगे सीएम चेहराः केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने आम जनता से पूछा था कि क्या कर्नल अजय कोठियाल मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हो सकते हैं? जिसके जवाब में जनता ने बढ़-चढ़कर अजय कोठियाल को उम्मीदवार बनाए जाने पर हामी भरी. आप प्रमुख ने कहा कि कर्नल अजय कोठियाल को उम्मीदवार बनाए जाने का निर्णय आम आदमी पार्टी ने नहीं बल्कि जनता ने लिया है.
प्रदेश में कई विधानसभा सीटों पर है कर्नल कोठियाल की पकड़: कर्नल कोठियाल गढ़वाल के पहाड़ी जिलों में पूरी तरह से सक्रिय हैं. यहां पर उनकी एक बड़ी टीम भी लगातार काम करती रही है. इस तरह इन विधानसभा सीटों के समीकरण देखें तो करीब 21 विधानसभा सीटों पर कर्नल कोठियाल की ज्यादा या कम पकड़ दिखाई देती है. आम आदमी पार्टी शायद इसी को देखते हुए उनके चेहरे पर फैसला कर सकती है. खबर है कि चारधाम में कपाट खुलने के साथ ही राज्य में आम आदमी पार्टी एक नए रूप में दिखाई देगी. नए चेहरे के साथ कुछ बड़े और आक्रामक रुख के साथ कार्यक्रम को भी देखा जाएगा.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

