काशीपुर के कारोबार को रफ्तार देने के लिए बाली का मास्टर स्ट्रोक, ढेला किनारे पेट्रोल पंप की जगह बनेगा करोड़ों का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। ढेला नदी किनारे स्थित बहुमूल्य जमीन को लेकर नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। जिस भूमि पर पहले पेट्रोल पंप स्थापित करने की योजना थी, वहां अब आधुनिक सुविधाओं से लैस भव्य शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। नगर निगम बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति जताई गई और बताया गया कि कॉम्प्लेक्स का डिजाइन तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनर किलिंग से सनसनी: लड़की से मिलने गए दलित युवक केतन की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, दोस्त का हाथ तोड़ा; अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार

महापौर दीपक बाली ने कहा कि पेट्रोल पंप की अपेक्षा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नगर निगम के लिए अधिक लाभकारी साबित होगा। इससे निगम की आय में लगातार बढ़ोतरी होगी, वहीं शहरवासियों को एक नया व्यावसायिक केंद्र भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि कॉम्प्लेक्स में आधुनिक दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  आखिरकार सुखीजा के लिए पसीजा गढ़नेगी का दिल, 94 वोटों से जीतकर अभिषेक बने पहले चेयरमैन

नगर निगम का मानना है कि ढेला नदी क्षेत्र में प्रस्तावित यह परियोजना भविष्य में शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में शामिल होगी। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे बल्कि नगर निगम को भी स्थायी राजस्व प्राप्त होगा। बोर्ड बैठक में इस योजना को काशीपुर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में अतिक्रमण हटाने गई टीम का भारी विरोध: संजय और मस्जिद कॉलोनी में नोटिस चस्पा करने पर भड़के लोग; किच्छा विधायक के हस्तक्षेप के बाद बैरंग लौटा प्रशासन
Ad