एक पैसे की खबर : मात्र 1 पैसे के कारण साइबर ठगी का शिकार होने से बचा युवक, जानें क्या है यह मामला

खबर शेयर करें -

एक रुपये के 100वें हिस्से को 1 पैसा कहते हैं. वैसे तो 1 पैसे की आज के समय में कोई खास वैल्यू नहीं रह गई है. लेकिन अगर आपको यह पता चले कि 1 पैसे से किसी शख्स के साथ ठगी होने से बच गई तो आप क्या विश्वास करेंगे.

ग्रेटर नोएडा में कुछ ऐसा ही सुनील के साथ हुआ था. ऐसे में आपको हम बताएंगे कि कैसे 1 पैसे के कारण सुनील साइबर ठगी का शिकार होने से बच गया.

साइबर सेल को की शिकायत

देश में साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं. हर रोज सैंकड़ों लोग इसका शिकार हो रहे हैं. सुनील भी ठगी का शिकार होने वाले थे लेकिन उनके खाते में 1 पैसा कम होने वजह से वे साइबर ठगी के शिकार होने से बच गए. सुनील कुमार ने इस मामले की जानकारी साइबर सेल को दी है. साइबर सेल ने इस मामले पर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

क्या है मामला

सुनील कुमार का कॉमर्शियल बेल्ट अल्फा वन में कार्यालय है. 2 जून को उन्हें अपने रिश्तेदार को 22000 रुपये भेजने थे लेकिन खाते की जानकारी भरते वक्त एक डिजिट गलत होने कारण पैसा किसी दूसरे अकाउंट में चला गया. पुलिस ने इस बात की सूचना बैंक को दी और ट्विटर पर अधिकारियों को टैग करते हुए शिकायत दी. इस ट्वीट के बाद साइबर ठग एक्टिव हो गए. सुनील कुमार के पास अब साइबर ठगों की तरफ से फोन आया और उनसे मदद की पेशकश की गई. इसके बाद सुनील से एक ऐप डाउनलोड करने को कहा. इसके बाद साइबर ठगों ने उनके खाते से पैसे निकालने के प्रयास किए लेकिन सुनील कुमार की किस्मत अच्छी थी. बदमाश साइबर ठगी करने में सफल न हो सकें.

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

खाते में था 9999.99 रुपये

दरअसल सुनील कुमार के खाते में 9999.99 रुपये थे. यानी 10 हजार रुपये में 1 पैसा कम और बदमाशों ने 10 हजार रुपये के ट्रांजैक्शन का प्रयास किया और वे इसमें असफल रहे थे. ऐसे में मात्र 1 पैसे के कारण सुनील कुमार ठगी का शिकार होने से बच गए.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार