एक समोसा खाना पड़ा महंगा! कहीं आप भी तो नहीं खाते ऐसे समोसा

खबर शेयर करें -

भोपाल। अगर आप भी शहर की दुकानों पर समोसा खाते हैं तो ये खबर आपके लिए है। खासकर तब जब दुकानदार से बिना पूछे समोसा खा लिया जाए। जी हां दरअसल भोपाल के छोला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक को दुकानदार से बिना पूछे समोसा उठाकर खाना महंगा पड़ गया। जिसके चलते उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। मामला भोपाल में रविवार की देर रात का है।

नशे में धुत बताया जा रहा है युवक —
जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल में एक युवक को समोसे की लालच में खुद की जान गंवानी पड़ी। दरअसल, छोला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक को बिना पूछे समोसे की ट्रे में हाथ डालना महंगा पड़ गया और उसे जिंदगी से हाथ धोना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

यहां का है मामला —
आपको बता दें मामला भोपाल के शंकर नगर का है। जानकारी के अनुसार यहां की एक दुकान पर मोटरसाइकिल से नशे की हालत में विनोद अहिरवार नाम का युवक गुमटी पर गया और वहां समोसे की ट्रे से समोसा उठा लिया। दुकानदार दुकानदार हरि सिंह अहिरवार के मना करने पर विनोद गाली—गलौच करने लगा। जिसके बाद गुस्से में आकर हरि सिंह अहिरवार ने चाय बनाने वाले बर्तन और उसके लड़के सीताराम अहिरवार ने बांस का एक डंडा विनोद अहिरवार के सिर पर मारा। जिसके बाद विनोद के बेहोश हुआ। जिसके बाद नाक से खून निकलने लगा। थोड़ी देर बाद विनोद अहिरवार की मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस पूरे मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। जिसके बाद आरोपी हरिसिंह और सीताराम अहिरवार को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी गई है। उसको लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार और उसके बेटे ने युवक के साथ मारपीट कर दी, डंडा सिर पर लगने से उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

 

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें