एफएसटी और एसओजी की संयुक्त टीम ने बंद मकान के अंदर 17 लाख की अवैध शराब की बरामद

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस व प्रशासन की टीम पैनी नजर बनाये हुए है. इसी क्रम में अल्मोड़ा में फ्लाइंग स्कॉट टीम और एसओजी को बड़ी सफलता मिली है. रानीखेत तहसील के राजस्व क्षेत्र देवलीखेत में एक बंद मकान से एफएसटी व एसओजी ने 170 पेटी अवैध शराब बरामद की है. जिसकी कीमत करीब 17 लाख रूपए आंकी जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

एफएसटी और एसओजी की संयुक्त टीम ने तहसील के राजस्व क्षेत्र देवलीखेत में छापेमारी की. इस दौरान टीम को देवलीखेत में एक बंद मकान के अंदर अवैध शराब बरामद की. मकान के अंदर अवैध विदेशी शराब की 170 पेटी स्टॉक की गई थी. इतनी भारी मात्रा में यह शराब एक जगह डंप की गई थी. जिससे अंदेशा जताया जा रहा कि यह अवैध शराब विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल करने को एकत्रित की गई होगी.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव