करोड़ों रुपए की कीमत वाले दुर्लभ प्रजाति के सांप को ले जाते 5 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून के रायवाला में करोड़ों रुपए की कीमत वाले दुर्लभ प्रजाति के एक सांप को ले जाते पांच तस्करों को पुलिस ने दबोचा है पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के 1 रेड सैंड बोआ सांप के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चन्द्र पुजारी ने एक पुलिस टीम का गठन कर मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग देहरादून-हरिद्वार, थाना गेट रायवाला के पास नाकाबंदी कर छापेमारी में मारुति ईको संख्या डीएल 6 सीएल 8027 को रोककर 05 तस्करों को गिरफ्तार कर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से दुर्लभ प्रजाति का 2 किलो वजनी 1.14 मीटर लंबा रेड सैंड बोआ सांप बरामद हुआ।
यह भी पढ़े 👉 भाजपा के 25 सीटों में स्थिति सपष्ट, लालकुआं से नवीन दुम्का का नाम लगभग तय, देखें पुरी लिष्ट
उपरोक्त सांप की पुष्टि हेतु वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया जिनके द्वारा उपरोक्त दुर्लभ सांप की पहचान रेड सैंड बोआ सांप के रुप में की गयी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस एक सांप की कीमत करोड़ों रुपए में है। इसका इस्तेमाल कैंसर व अन्य प्रकार की दवाई बनाने में होता है। उक्त दुर्लभ सांप ‘रेड सैंड बोआ’ को सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग मोतीचूर के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार