कांग्रेस नेत्री अलका पाल को मिली काशीपुर महानगर अध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी , महिलाओं को सशक्त नेतृत्व का संदेश

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। कांग्रेस नेत्री अलका पाल को पार्टी ने काशीपुर महानगर अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनके नियुक्त होते ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह की लहर दौड़ गई। क्षेत्र की महिला को संगठन की बागडोर मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इज़हार किया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दिल दहलाने वाली घटना: दौड़ते समय बेहोश होकर गिरे 14 वर्षीय छात्र की मौत, सदमे में मां ने सरयू नदी में कूदकर दी जान

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि अलका पाल की नियुक्ति से काशीपुर में कांग्रेस पार्टी का लंबे समय से चला आ रहा सूखा अब दूर होगा। नई अध्यक्ष के रूप में वे संगठन में नई ऊर्जा और एकजुटता लेकर आएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-कालाढूंगी सड़क होगी फोरलेन, पर्यटकों को कॉर्बेट पहुंचना होगा आसान और जाम से मिलेगी निजात

इधर महानगर अध्यक्ष बनने के बाद अलका पाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए काम करेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजय पाने का संकल्प लें और जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को लेकर जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad