काशीपुर : किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को दस साल के कठोर कारावास की सजा

खबर शेयर करें -

काशीपुर। एडीजे/एफटीसी की अदालत ने किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
एक व्यक्ति ने 30 मई, 2019 को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसकी नाबालिग पुत्री अपनी नानी के घर जाते समय लापता हो गई थी।

खोजने पर पता लगा कि किच्छा थाने के ग्राम बंडिया निवासी पंकज कुमार उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले में विवेचना की। पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया था। अपने बयानों में किशोरी ने पंकज पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
पुलिस ने आरोपी पंकज के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी के न्यायालय मैं इस वाद का परीक्षण हुआ। अभियोजन की ओर से पीड़िता समेत कुल नौ गवाहों को परीक्षित कराया गया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी उमेश कुमार गुप्ता ने बहस की। दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर एडीजे/एफटीसी न्यायालय ने आरोपी पंकज को धारा 363, 366, 376 (2), धारा छह पॉक्सो एक्ट का दोषी पाया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत


इसलिए न्यायाधीश शिवाकांत द्विवैदी ने आरोपी पंकज को धारा तीन साल के कारावास और तीन हजार रुपये जुर्माने, धारा 366 में चार साल का कारावास, चार हजार रुपये जुर्माने, धारा 376 (2) में दस वर्ष के कठोर कारावास, दस हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह तीनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को अतिरिक्त सजा भोगनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह