क्या खीरे के ऊपरी भाग को काटकर घिसने से कड़वापन चला जाता है? जाने इसके पीछे का साइंस

खबर शेयर करें -

गर्मी के सीजन में खीरा खाना लाभकारी होता है। ये तन-मन को ठंडा करता है। साथ ही सेहत भी तंडरुस्त रखता है। इसमें 80 प्रतिशत पानी होता है। इससे आपको गर्मी में डिहाइड्रेशन नहीं होता है।

खीरे में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वपाए जाते हैं। वहीं इसमें विटामिन-बी, विटामिन ए, और एंटीऑक्सीडेंट भी प्रचूर मात्रा में होते हैं। इसलिए ये गर्मियों में लोगों की पसंदीदा सलाद होती है।

खीरे का ऊपरी हिस्सा घिसने से मिट जाता है कड़वापन?

खीरा खाना तो हर किसी को पसंद होता है। लेकिन कई बार ये खीरा कड़वा निकल जाता है। इस कड़वे खीरे को खाकर मूड खराब हो जाता है। इसका कड़वापन बाहर निकालने के लिए कई लोग खीरे के ऊपरी हिस्से को काटकर आपस में रगड़ते हैं। ऐसा करने से एक सफेद झाग जैसी चीज बाहर निकलती है। कहा जाता है कि ऐसा करने से खीरे का सारा कड़वापन बाहर निकल जाता है। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? चलिए इसकी सच्चाई जानते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोहन के क्षेत्र की समस्याएं लेकर धामी दरबार पहुंचे दुम्का ! मौजूदा विधायक के कामकाज से असंतोष या जनता की पैरवी? दुम्का की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी चर्चा

खीरे में कुकुरबिटासिन नाम का एक केमिकल पाया जाता है। यह केमिकल ही इसे कड़वापन देता है। यही वजह है कि खीरे के ऊपरी हिस्से को काटकर आपस में घिसा जाता है। ऐसा करने से झाग के रूप में ये कड़वा केमिकल बाहर आ जाता है। इससे खीरे का कड़वापन दूर हो जाता है। मतलब लोग ऐसा यूं ही नहीं करते हैं, इसके पीछे यह साइंस छिपा है। अब आप भी जब कभी खीरा खाएं तो उसे इसी तरह ऊपर से काटकर और घिसकर खाएं। फिर यह आपको कभी कड़वा नहीं लगेगा।

खीरा खाने के फायदे

1. डायबिटीज मरीजों के लिए खीरा लाभकारी होता है। यह ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है जो डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी होता है। इसमें फाइबर और रफेज अधिक होते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉंग बंता है। वहीं इसमें उपस्थित फाइबर कब्ज की प्रॉबलम भी दूर करता है।

यह भी पढ़ें 👉  मोहन के क्षेत्र की समस्याएं लेकर धामी दरबार पहुंचे दुम्का ! मौजूदा विधायक के कामकाज से असंतोष या जनता की पैरवी? दुम्का की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी चर्चा

2. हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए खीरा लाभकारी होता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम जिसे पोषक तत्व होते हैं जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करते हैं। इस खीरे में उपस्थित पोटेशियम और पानी की पर्याप्त मात्रा आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में हेल्प करती है।

3. यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो खीरे का सेवन कर सकते हैं। इसे खाने से अपका वेट लॉस आसानी से हो जाएगा। इसमें पानी अधिक और कैलोरी कम होती है। इसे खाकर आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इस तरह आप एक्स्ट्रा भोजन नहीं करते हैं और आपका वजन नहीं बढ़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  मोहन के क्षेत्र की समस्याएं लेकर धामी दरबार पहुंचे दुम्का ! मौजूदा विधायक के कामकाज से असंतोष या जनता की पैरवी? दुम्का की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी चर्चा

4. ओरल हेल्थ के लिए खीरा बाद लाभकारी होता है। ये मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है। मुंह से आने वाली बदबू को खत्म करने के लिए आप खीरे की एक स्लाइस काटकर कुछ देर मुंह में रख सकते हैं। खीरे में मौजूद तत्व लार को ज्यादा बनाते हैं और बदबू फैलाने वाले बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं।

5. खीरा आंखों की थकान मिटाने के लिए लाभकारी होता है। आप फ्रीज में रखे खीरे की दो स्लाइस अपनी आँखों पर रख सकते हैं। इससे आपकी आंख को ठंडक मिलेगी। मोबाइल लैपटॉप से होने वाली आँखों की थकान को इससे बहुत राहत मिलती है।

Ad