क्षमा मांगता हूं नहीं कर पाऊंगा आपकी सेवा! पीएम मोदी ने दिया ऐसा बयान चारों तरफ मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी दिल्ली में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने धनतेरस-दिवाली और 9वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर देश वासियों को 12,850 करोड़ रुपये की लागत वाली स्वास्थ्य योजनाओं की सौगात दी।

इस मौके पर पीएम ने बुजुर्गों से माफ़ी मांगी।

पीएम ने जोड़े हाथ

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली और पश्चिम बंगाल के 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के हर बुजुर्ग से क्षमा मांगी और कहा कि मैं आपकी सेवा नहीं कर पाऊंगा इसलिए मुझे माफ़ कर दीजिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन राज्यों के बुजुर्गों की सेवा इसलिए नहीं कर पाऊंगा क्योंकि राजनीति स्वार्थ के कारण दोनों राज्यों की सरकारें आयुष्मान भारत योजना से नहीं जुड़ रही हैं। इस वजह से मैं आप सबसे क्षमा मांगता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का 'माइनिंग मॉडल' सुपरहिट: उत्तराखंड खनन विभाग ने तोड़े राजस्व के सभी रिकॉर्ड; 1217 करोड़ के साथ रचा नया इतिहास, दिल्ली में 'स्कॉच गोल्ड अवार्ड' से सम्मानित

मोदी ने पूरा किया वादा

प्रधानमंत्री ने मौके पर कहा कि चुनाव के समय मैंने गारंटी दी थी कि तीसरे कार्यकाल में 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को ‘आयुष्मान योजना’ के अंतर्गत लाया जाएगा। आज धनवंतरी जयंती के दिन ये गारंटी पूरी हो रही है। अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के देश के हर बुजुर्ग को अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। ऐसे बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड दिया जाएगा। यह योजना मील का पत्थर साबित होने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का 'माइनिंग मॉडल' सुपरहिट: उत्तराखंड खनन विभाग ने तोड़े राजस्व के सभी रिकॉर्ड; 1217 करोड़ के साथ रचा नया इतिहास, दिल्ली में 'स्कॉच गोल्ड अवार्ड' से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  मात्र 3 महीने में अब इंग्लिश बनेगी आपकी ताकत! बाजपुर में विनायक एकेडमी ने शुरू की नई क्लासेस”

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें