
राजू अनेजा,बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी की धरती से बाबरी मुद्दे पर बेहद सख्त और स्पष्ट सियासी संदेश दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि कयामत की कामना करने वालों को अब भ्रम छोड़ देना चाहिए—न कोई क़यामत आने वाली है, न बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी होगा। रामलला का मंदिर वहीं बना है और वही स्थायी रहेगा। पुनर्निर्माण का सपना देखने वालों का सपना, सपना ही रहेगा।
योगी ने साफ लहजे में कहा—देश में रहना है तो कानून के दायरे में रहना सीखिए। जो कानून मानेगा, वही फायदे में रहेगा; कानून तोड़ने वालों के लिए यहां कोई जगह नहीं। उनका यह बयान सीधे-सीधे उन ताकतों के लिए चेतावनी है जो समाज में भ्रम और अराजकता फैलाने की कोशिश करती रही हैं।
मुख्यमंत्री टिकैतनगर के दुल्हदेपुर कुटी में आयोजित दशम श्री हनुमत विराट महायज्ञ एवं श्रीरामार्चा पूजन में शामिल हुए। यज्ञ मंडप में आहुति दी और संत बलराम दास ने मखाने व लावा की माला पहनाकर स्वागत किया। मंच से योगी का संदेश स्पष्ट था—सनातन संस्कृति पर हो रहे प्रहारों के बीच सतर्कता और एकजुटता जरूरी है।
योगी ने 2017 से पहले और अब के उत्तर प्रदेश का फर्क भी गिनाया। बोले—पहले हालात ऐसे थे कि हर चौथे दिन कर्फ्यू लगाना पड़ता था, पर्व-त्योहार शांति से नहीं मनाए जा सकते थे। आज प्रदेश में अराजकता खत्म है, कानून-व्यवस्था मजबूत है और विकास रफ्तार पकड़ चुका है। जो लोग विकास से चिढ़ते हैं, वही साजिशें रचते हैं।
सरकारी योजनाओं पर मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के साथ भरोसा दिलाया—1.16 करोड़ परिवारों को वार्षिक पेंशन, 15–16 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, और 5.46 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड। इसके साथ ही बाराबंकी को विकास प्राधिकरण देने की घोषणा कर उन्होंने जिले के विकास को नई दिशा देने का संकेत दिया।
कार्यक्रम में बाराबंकी और अयोध्या के संत-महंत, भाजपा पदाधिकारी और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गोंडा, बलरामपुर, सुल्तानपुर, श्रावस्ती और बहराइच से भी लोग पहुंचे। आयोजन के दौरान 79 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ, जिन्हें मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद दिया।
सार साफ है: योगी का संदेश कड़ा भी है और सियासी तौर पर स्पष्ट भी—कानून का राज चलेगा, सनातन की मर्यादा बचेगी और विकास बिना ब्रेक आगे बढ़ेगा।
ताजा खबर
- हल्द्वानी: गौलापार में दर्दनाक हादसा; बाइक से गिरते ही पीछे से आई बोलेरो ने किसान को कुचला, मौके पर ही मौत
- मां की डांट से क्षुब्ध होकर 18 वर्षीय युवती ने दी जान; अस्पताल से जबरन शव ले गए परिजन, पुलिस ने घर जाकर लिया कब्जे में
- नानकसागर डैम में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव; रेस्क्यू के समय एनडीआरएफ की मोटरबोट ने दिया दगा
- बागेश्वर: जंगलों की आग से दमघोंटू हुआ वातावरण; आबादी की ओर भाग रहे वन्यजीव, वन विभाग ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
- होली पर पानी फेंकने का खौफनाक अंजाम; बाइक सवार किशोरों ने घर की छत पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा किशोर
- रुद्रपुर: पार्षद पुत्र की दबंगई; घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, विरोध करने पर मां-पिता को लहूलुहान किया
- उत्तराखंड की मशहूर लोक गायिका रिंकू राणा का सड़क हादसे में निधन; नया सॉन्ग लॉन्च करने के अगले ही दिन थमीं सांसें
- स्कूटी सवारों के साथ दर्दनाक हादसा; एक युवक की मौत, बच्ची समेत दो गंभीर
- लालकुआं: होली के दिन दुकान खोलने पर विवाद; घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, युवक का कटा अंगूठा
- 786 के नोट को 77 लाख में बेचने का सपना दिखाकर पचास हजार रुपये ठगे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


