गूगल पर किया यह सर्च और खाते से उड़ गए सारे पैसे, आप भी रहें सावधान

खबर शेयर करें -

जानकारी छोटी हो या बड़ी. चाहे आप हों या आपके बच्‍चे. कुछ भी जानना हो या पूछना, हर मर्ज की एक ही दवा गूगल बाबा. जी हां! हर छोटी-बड़ी समस्‍या का समाधान भले ही गूगल  बाबा के पास हो लेकिन एक महिला गूगल बाबा की वजह से लुट गई. महिला ने गूगल पर एक ऐसी सर्च किया कि उसके खाते से सभी पैसे उड़ गए.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

दरअसल पीड़ित महिला गूगल का इस्तेमाल एक बड़ी कंपनी के कस्टमर केयर नंबर को सर्च करने के लिए कर रही थी. महिला ने अपने फूड ऑर्डर का रिफंड पाने के लिए गलती से उस कंपनी के नाम के फेक कॉल सेंटर में फोन कर दिया, जिसके बाद उसे भारी नुकसान हुआ. फर्जी कॉल सेंटर ने बैंक अकाउंट की जानकारी मांगकर उस महिला को चूना लगा दिया.

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बेंगलुरु की एक महिला को जोमैटो ऐप पर कोई कस्टमर केयर नंबर नहीं मिला, जिसके बाद उसने गूगल पर सर्च करने के बाद फेक कस्टमर केयर नंबर डायल कर दिया. यहां रिफंड के लिए अपने डीटेल्स बताने के चंद मिनट ही बाद उसका बैंक अकाउंट खाली हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो की ओर से फेक कॉल सेंटर्स से जुड़ी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है. पिछले महीनों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें फेक कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर अटैकर कस्टमर्स से उनके बैंकिग डीटेल्स पूछ लेता है और बाद में उन्हें फ्रॉड का शिकार बनाता है.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार