चंपावत : आपदा में महिला का कट गया हाथ, मुसीबत की घड़ी में मुख्यमंत्री धामी मदद को आए आगे घायल महिला को एयरलिफ्ट कर भेजा ऋषिकेश एम्स

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते तीन दिनों से हो रही बारिश ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में काफी नुकसान किया है. बारिश से चंपावत जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. शुक्रवार को जहां भारी बारिश और बादल फटने के कारण दो महिलाओं की मौत हुई थी, तो वहीं गुरुवार को भारी बारिश के कारण एक महिला का हाथ भी कट गया था. हाथ कटने के कारण महिला की हालत काफी खराब हो गई थी, जिसे एयर एंबुलेंस की मदद से ऋषिकेश एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) भेजा गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: आईपीएस रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को कमान

जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण जिलेभर की सड़कें बंद पड़ी हुई हैं. ऐसे में महिला को सड़क मार्ग से हायर सेंटर ले जाना मुश्किल था. इसीलिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आपदा की घड़ी में महिला को तत्काल बेहतर उपचार के लिए एयर एंबुलेंस से ऋषिकेश एम्स भेजा.

यह भी पढ़ें 👉  2016 के UKSSSC भर्ती घोटाले में पूर्व सीएम हरीश रावत से ईडी की 6 घंटे पूछताछ, रावत बोले- 'चुनाव से घबराई बीजेपी का राजनीतिक प्रपंच'

बताया जा रहा है कि महिला के उपचार के लिए प्रशासन ने चंपावत के सर्किट हाउस हेलीपैड के लैंडिंग की व्यवस्था की. इसके बाद पीड़ित महिला को एयर एम्बुलेंस से हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया. बता दें कि भारी बारिश के बाद चंपावत समेत प्रदेश के कई जिलों में आपदा जैसे हालत बने हुए हैं. चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में कल बादल भी फट गया था.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला हत्याकांड का पर्दाफाश: कलयुगी बेटी ने प्रेमी संग मिलकर रची थी सगी मां की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad