चाय पी रहे युवक का हाथ काटकर साथ ले गए बदमाश, दोनों हाथों को लेकर हुए फरार

खबर शेयर करें -

दिल्ली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामगढ़ गांव के पास कुरुक्षेत्र हवेली होटल में रंजिश के चलते युवक पर हमला हुआ। नकाबपोश बदमाशों ने रेकी कर तेजधार हथियारों से युवक के दोनों हाथ काट दिए। बदमाश दोनों हाथों को भी अपने साथ लेकर फरार हो गए। पुलिस की मदद से घायल युवक को एलएनजेपी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन आरोपितों का सुराग नहीं लगा।

चाय पी रहा था युवक

पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित कर दी है। करनाल के राहड़ा निवासी जुगनू अपने महिला मित्र के साथ कुरुक्षेत्र हवेली पर चाय पी रहा था। तभी करीब 12 नकाबपोश युवक आए और वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद युवती भी वहां से चली गई। पुलिस युवती की भी तलाश कर रही है, जो वारदात के समय जुगनू के साथ थी। थाना सदर प्रभारी ने बताया कि जुगनू की शिकायत पर संजू, अंकुश और 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ चंडीगढ़ किया रेफर

कमालपुर के अंकुश और मुआना के संजू से है रंजिश थाना सदर प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि जुगनू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि असंध के गांव मुआना निवासी संजू और कमालपुर निवासी अंकुश की उससे रंजिश थी। इस वारदात को लारेंस बिश्नोई के गुर्गों ने अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

पुरानी रंजिश का बदला बिश्नोई गैंग के साथ मिल कर लिया

दरअसल अगस्त 2020 में जुगनू ने अपने एक साथी के साथ मिलकर जींद के शराब ठेकेदार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इसी रंजिश में बदला लेने के लिए शराब ठेकेदार संजू राणा ने बिश्नोई गैंग के गुर्गे अंकुश के साथ मिलकर उस पर हमला करने की याेजना बनाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार