जज का फैसला सुनते ही खुद को दी मौत की सजा, 17 साल की लड़की को किडनैप करके किया था रेप

खबर शेयर करें -

नर्मदापुरम: 17 साल की लड़की को किडनैप करके दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। केस की आखिरी पेशी थी। जज ने 24 वर्षीय आरोपी के खिलाफ आरोप सिद्ध होते ही उसे 20 साल की सजा सुनाई। लेकिन जैसे ही उसे जेल ले जाने लगे तो आरोपी कोर्ट में गिर पड़ा। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

दरअसल, नाबालिग को किडनैप करने और दुष्कर्म के जुर्म में 24 वर्षीय युवक राजा कहार जमानत पर था। आरोपी गांव की एक लड़की को अगवा कर भोपाल ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के युवक के खिलाफ किडनैपिंग और रेप का केस दर्ज कराया। कोर्ट में केस चला। वह जमानत पर बाहर था। शुक्रवार केस की आखिरी पेशी थी। राजा को पुलिस कस्टडी में जेल ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि जेल में दाखिल होने से पहले उसने जहर खा लिया था। सजा सुनते ही वह गिर पड़ा जहां इलाज के दौरान प्राइवेट अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर परिजनों ने सवाल खड़े किए हैं कि युवक के पास जहर कहां से आया।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

ये था पूरा मामला…
नर्मदापुरम के गांव रायपुर का रहने वाले राजा कहार पुत्र रमेश कहार ने 4 जुलाई 2020 को मोहल्ले की ही 17 साल की नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। राजा कहार जमानत पर था। शुक्रवार को केस की उसकी आखिरी पेशी थी। विशेष न्यायालय में विशेष न्यायाधीश आरती ए शुक्ला ने दोपहर 2.45 बजे 20 साल की सजा सुनाई। इसके बाद पुलिस उसे 3 बजे कोर्ट से जेल ले जा रहा थी। उसी समय जेल के मुख्य गेट के पास अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे निजी अस्पताल ले गए। देर शाम राजा ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

 

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें