जिगर के टुकड़े थे 6 बच्चे, फिर भी मां ने सभी को कुएं में फेंक दिया, वजह हिला देगी

खबर शेयर करें -

कहते हैं एक मां के लिए उसक बच्चा सबसे प्यारा होता है। उसकी खुशी और अच्छी सेहत के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मां से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंक दिया। इतना ही नहीं उसने खुद भी कुएं में कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की। लेकिन फिर जो हुआ वह देख पूरे गांव की आँखें नम हो गई।

कुएं में मिली 6 बच्चों की लाश

दरअसल ये पूरा मामला महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड़ तालुका के ढलकाठी इलाके का है। यहां रुना सहानी अपने पति और 6 बच्चों के साथ रहती है। इनका पूरा परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। लेकिन काम की वजह से फैमिली महाड़ में शिफ्ट हो गई थी। रुना के बच्चे शाम को खेलने निकले थे। लेकिन फिर घर नहीं लौटे। जब लोगों ने ढूंढा गया तो कुएं में सभी की लाशें मिली।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

जल्द पुलिस भी मौके पर आ गई। जब उन्होंने जांच व पूछताछ की तो पता चला कि खुद बच्चों की मां ने अपने 6 जिगर के टुकड़ों को कुएं में फेंका है। बच्चों को फेंकने के बाद वह खुद भी कूदकर जान देना चाहती थी। लेकिन वह किसी तरह बाल-बाल बच गई। लेकिन अफसोस की बच्चों की जान चली गई। वे मां के गुस्से का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

मां ने पति से लड़ाई के बाद फेंका था

पड़ोसियों की माने तो पति-पत्नी आपस में आए दिन लड़ाई झगड़ा किया करते थे। बस इसी लड़ाई झगड़ों से तंग आकर महिला ने गुस्से में अपने सभी बच्चों को कुएं में फेंक दिया। इस घटना के बाद स्थानीय विधायक भरत गोगावले ने घटनास्थल का दौरा भी किया। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस से कहा कि सभी जरूरी कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की जाए।

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक मां अपने बच्चों के साथ ऐसा भी कर सकती है। बहुत से लोगों को मां पर गुस्सा भी आ रहा है। उनका कहना है कि यदि उसे अपना जीवन तबाह करना था तो करती, लेकिन बच्चों की जान क्यों ली। उन्हें जीने का हक था। लेकिन वह पति-पत्नी के झगड़े की बलि चढ़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल बच्चों के पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। शायद वह भी सोच रहा है कि काश मैंने इतनी लड़ाई झगड़ा नहीं किया होता।