जिम का सामान खरीदने के बहाने हुई ठगी, युवक के खाते से साइबर ठग ने 1 लाख 37 हजार रुपए उड़ाये

खबर शेयर करें -

लक्सर: शहर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है. साइबर ठग ने युवक से जिम का सामान खरीदा. युवक को उसने ऑनलाइन पेमेंट का झांसा दिया. युवक जब तक साइबर ठग की चाल को समझता तब तक उसके खाते से 1 लाख 37 हजार रुपए उड़ाए जा चुके थे. पीड़ित युवक ने अब पुलिस को तहरीर देकर पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

लक्सर निवासी गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने ऑनलाइन सामान बेचने वाली साइट ओएलएक्स पर अपना अकाउंट बना रखा है. उसने जिम का सामान बेचने के लिए साइट पर विज्ञापन दिया था. गुरप्रीत के अनुसार, उसके पास एक नंबर से फोन आया. फोनकर्ता ने सामान का फोटो मंगाने के बाद पसंद किया. इसके बाद उनके बीच में 14,500 रुपए में सौदा तय हो गया.
इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कहते हुए उसने उसके मोबाइल पर एक बारकोड स्कैनर भेजा. उसने उसे बार कोड स्कैन करने के बाद उसके खाते में पैसे आने की बात कही. उसकी बातों में आकर गुरप्रीत ने बार कोड स्कैन किया. ऐसा करने के बाद उसके खाते से पांच बार में 1.37 लाख से अधिक की रकम निकल गई. इसके बाद साइबर ठग का मोबाइल बंद हो गया. गुरप्रीत को ठगे जाने का अहसास हुआ.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

 

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें