जीजा ने साली को भेजा मैसेज, पढ़ने के बाद उसके पति का पारा हो गया हाई, खूब हो रही चर्चा

खबर शेयर करें -

हमलोगों के समाज में साली और जीजा का रिश्ता एक-दूसरे से मजाक करने वाला रहा है। इसमें कई बार ऐसा देखा गया है कि लोग मज़ाक की हद पार करने की भी गलती कर बैठते हैं। मधुबनी में भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक युवक साली की शादी के बाद भी अपने दिल और दिमाग से उसको निकाल नहीं सका। रोज उसे मैसेज भेज देता था। वह उसे डिलीट कर देती थी। इस तरह शादी के बाद भी जीजा-साली का संबंध उसी तरह से चल रहा था।

विगत तीन जून को विवाहिता अपने जीजा के भेजे गए मैसेज को डिलीट करना भूल गई। इस बीच उसका फोन पति के हाथ लग गया और उसने सभी मैसेज पढ़ लिए। इसके बाद तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दवा की दुकान करने वाले अपने साढू के पास पहुंचा और जमकर उसकी खातिरदारी की। उसके बाद से वह गायब है। अब मैसेज भेजने वाले युवक की पत्नी ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

साली के मोबाइल पर गलत मैसेज

साहरघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने नगर थाना में प्राथमिकी के लिए दिए आवेदन में कहा है कि वर्तमान में नगर थाना के गुड्डी गाछी मुहल्ला में उसके पति की दवा की दुकान है। वहीं वे लोग भी रहते हैं। कहा है उसकी छोटी बहन को उसका पति मैसेज व फोटो भेजा करता था। जब उनकी छोटी बहन की शादी मधुबनी शहर के ही एक मुहल्ले में हो गई तो इसके बाद भी उनकी छोटी बहन के मोबाइल पर मैसेज भेजकर उसे तंग करने का सिलसिला जारी रखा। इसके लिए वह अपने पति को कई बार मना भी की, लेकिन उसके पति ने अपनी साली के मोबाइल पर गलत मैसेज भेजना जारी रखा। इस बात की जानकारी छोटी बहन के पति को भी हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

चार जून से अब तक लापता है जीजा

इसके बाद उनकी छोटी बहन के पति सहित आधा दर्जन लोग उसके पति की दवा दुकान पर बीते तीन जून की संध्या आ धमके। उनलोगों ने उसके पति के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। लैपटाप, मोबाइल, पैन कार्ड व आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि भी ले गए। जाते हुए सुधर जाने की धमकी भी दे गए। इसके बाद उसका पति चार जून को घर से निकला तो अब तक नहीं लौटा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

जिस कारण से उसे चिंता रही है। आशंका उसके पति के साथ कोई दुर्घटना हो गई है। उन्होंने इस मामले की जांच व कार्रवाई करने का अनुरोध नगर थानाध्यक्ष से किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में आवेदन में अंकित आधे दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।