जुए में पत्नी को हार गया था पति, फिर जब इज्जत पर आई बात तो महिला ने…
उत्तर प्रदेश के कानपुर से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां पर जुआ खेलने के शौकीन एक पति ने हारने के बाद अपनी ही पत्नी को जुआ में दांव पर लगा दिया. जिसके बाद जीते हुए लोगों ने उसके ही पति के सामने अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की. महिला ने कल्याणपुर थाने में इसकी शिकायत की. जिस पर सभी आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. यह पूरा मामला कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है.

पीड़ित महिला ने अपने ही पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति उसको जुए में हार गया. महिला का यह भी आरोप है कि जुए में हारने के बाद जीते हुए उसके चार दोस्तों ने उसकी इज्जत से खिलवाड़ करने की कोशिश की, लेकिन वो किसी तरह से अपनी इज्जत बचा सकी.
महिला के मुताबिक, उसका पति नशे का आदी है और वो अपने दोस्तों के साथ घर में जुआ खेल रहा था. जब उसके पास पैसे खत्म हो गए तो उसने अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया. उसके दोस्त जब जुए में उसकी पत्नी को जीत गए तो उसके साथ जबरिया बलात्कार करने की कोशिश की. महिला ने किसी तरह किचन में जाकर अपनी इज्जत बचाई. महिला का आरोप है कि जब पुलिस में शिकायत की तब पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई, लेकिन कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया गया.
इस पूरे मामले पर कानपुर वेस्ट एसपी संजीव सुमन का कहना है कि महिला ने तहरीर दी है कि चार लोग उसके घर में जबरन घुस गए थे और उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की. महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में जो भी आरोपी है, उनकी तलाश की जा रही है और जल्दी ही सभी की गिरफ़्तारी कर उचित कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

