टीचर ने 8वीं के छात्र का मोबाइल फोन जब्त किया तो हुआ ये हाल

खबर शेयर करें -

ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित अमीचंद इंटर कॉलेज के एक टीचर को छात्र का मोबाइल फोन जब्त करना महंगा पड़ गया. टीचर ने स्कूल में लाए मोबाइल को जब्त किया तो छात्र ने दो लोगों के साथ मिलकर उनका अपहरण कर लिया और उनके रुपये भी लूट लिए. पुलिस ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया.

अमीचंद इंटर कॉलेज में 8वीं क्लास का एक छात्र मोबाइल लेकर स्कूल में पहुंच गया था.  अनुशासन को ध्यान में रखते हुए सहायक अध्यापक ब्रजपाल सिंह ने मोबाइल ले लिया और उसे स्कूल में जमा करा दिया. अध्यापक ने छात्र से उसके पिता को स्कूल बुलाकर लाने की बात कही

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

छात्र गांव घंघौला निवासी धन्नू को लेकर स्कूल पहुंचा था. उसने टीचर से फोन मांगा. लेकिन टीचर ने फोन सिर्फ छात्र के पिता को ही देने की बात कही. धन्नू टीचर को देख लेने की धमकी देकर चला गया था.

आरोप है कि स्कूल की छुट्टी होने पर टीचर जब ऑटो से अपने घर सूरजपुर जा रहे थे तभी आरोपी ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर होंडा कंपनी के पास वाहन रुकवाकर टीचर का अपहरण कर लिया और टाटा एस टैंपो में डाल लिया था. आरोपी अपहरण के बाद टीचर को सुनसान जगह में ले गए और टीचर के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने के बाद 13 हजार रुपये लूट लिए थे.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

पीड़ित टीचर ने डायल 100 पर फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी. बाद में पीड़ित टीचर ने साइट-5 कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस तभी से तीनों आरोपियों की तलाश कर रही थी. रविवार रात को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित धन्नू निवासी घंघौला को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से साढ़े तीन हजार रुपये और टाटा एस टैंपो को जब्त कर लिया.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव