थप्पड़ मामा ने मारा और बदला भांजे का कत्ल करके लिया

खबर शेयर करें -

पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में मामा द्वारा मारे गए थप्पड़ की कीमत भांजे को खुद की जिंदगी देकर चुकानी पड़ी. इस सिलसिले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि कई आरोपी अभी फरार हैं. पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे विकासपुरी के केशवपुर गांव में घटी, जहां हमलावरों ने रियाज (18) की चाकू घोंप कर हत्या कर दी. मामले के मुख्य आरोपी करण और उसके साथी व कुछ रिश्तेदार हैं.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

पुलिस के मुताबिक, रियाज इन दिनों मामा के घर आया हुआ था. करण रियाज के मामा के मकान के ऊपरी हिस्से में रहता है. रियाज के मामा ने पुलिस को बताया कि करण उनके परिवार की एक लड़की से जबरदस्ती दोस्ती करना चाहता था. इस मुद्दे पर बातचीत के लिए रात के वक्त करण को घर पर बुलाया था.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

बहस के दौरान गुस्से में रियाज के मामा ने करण को थप्पड़ मार दिया. उस वक्त करण मौके से चुपचाप चला गया. लेकिन कुछ समय बाद वह कई लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और रियाज की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. विकासपुरी थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, लड़की से छेड़छाड़ वाली बात सामने आई है, मगर अभी इस आरोप की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव