दंग रह गए अधिकारी, जब एयरपोर्ट पर महिला के इन अंगों से निकला तीन करोड़ रुपए का ड्रग्स

खबर शेयर करें -

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर युगांडा की एक महिला को 49 कैप्सूल में 535 ग्राम हेरोइन और 15 कैप्सूल में 175 ग्राम मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अवैध बाजार में तीन करोड़ रुपये की कीमत के मादक पदार्थ महिला के शरीर में छिपाए गए थे। उन्हें शरीर से बाहर निकालने के लिए महिला को भायखला के सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि युगांडा से मुंबई में एक संदिग्ध महिला के आगमन की विशेष सूचना के आधार पर 28 मई को चलाए गए एक अभियान के तहत उसे पकड़ा गया था। अधिकारी ने बताया, महिला का पता लगाने के बाद उसके सामान में जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बारीकी से जांच करने पर पता चला कि वह अपने शरीर में मादक पदार्थ छिपाकर ले जा रही थी।

उन्होंने कहा ‘‘लगातार पूछताछ करने पर महिला ने स्वीकार किया कि विभिन्न प्रकार के चिपकने वाले टेप के उपयोग से उसके शरीर में 11 कैप्सूल छिपाए गए थे। 110 ग्राम हेरोइन युक्त कम से कम 10 कैप्सूल हटा दिए गए थे और शेष की निकासी के लिए जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’’ एनसीबी अधिकारी ने बताया कि 28 मई से पांच जून के बीच, कुल 54 कैप्सूल निकाले गए, जिसमें 425 ग्राम हेरोइन के 39 कैप्सूल, 175 ग्राम कोकीन वाले 15 कैप्सूल शामिल थे, जिससे उसके शरीर से निकाले गए कैप्सूल की कुल संख्या 64 हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

उन्होंने बताया कि फिलहाल महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। महिला को तस्करी रैकेट जिसका वह हिस्सा है उसकी जांच के लिए एनसीबी कार्यालय लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार