दहेज में सोने की 150 अंगूठियां, 20 लाख कैश लेने के बाद मांगी ऑडी कार, अब पत्नी ने उठाया यह कदम

खबर शेयर करें -

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दहेज प्रताड़ना का एक हाई प्रोफाइल मामला दर्ज किया गया है. सगाई के बाद 150 सोने की अंगूठियां, सोने का कड़ा, सोने का हार, 20 लाख रुपये कैश की डिमांड पूरी होने के बाद शादी हुई. शादी के बाद भी ससुराल पक्ष की मांग कम नहीं हुई और महंगी ऑडी कार की मांग करने लगे.

आखिरकार परेशान होकर दुल्हन ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया है. महिला ने पति पर दहेज प्रताड़ना के साथ ही अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का केस भी दर्ज कराया है. दुर्ग की मोहन नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आरोपी पक्ष महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और पति, ससुर, सास व ननद पर दहेज प्रताड़ना की शिकायत की है. शिकायत के आधार मारी रोड मुंबई निवासी ससुराल पक्ष के लोगों पर  धारा 498 ए, 294, 323, 506 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है. पति के खिलाफ उक्त धाराओं साथ ही 377 की धारा अतिरिक्त लगाई गई है. शिकायतकर्ता महिला मूलत: दुर्ग की ही रहने वाली है. बीते 13 जनवरी को दुर्ग पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है और जांच जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव