देशभर में बैंकों की कल रहेगी हड़ताल, आज ही निपटा लें जरूरी काम

खबर शेयर करें -

अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आज ही निपटा लीजिए। वरना कहीं ऐसा न हो कि आप कल बैंक जाएं और आपको परेशानियों का सामना करना पड़े।

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने 19 नवंबर को बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते देशभर में बैंक सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल बुलाई है। इसको लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया, “अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव ने भारतीय बैंक संघ को हड़ताल का नोटिस दिया है, जिसमें बताया गया है कि उनके सदस्य अपनी मांगों के चलते 19.11.2022 को हड़ताल पर जाने का प्रस्ताव रखते हैं।” यूनाइटेड फोरम ने भी अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ की हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने कहा, हम AIBEA हड़ताल और मांगों को अपना पूरा समर्थन देते हैं।

AIBEA ने बैंकों के प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ और बैंक कर्मियों की सुरक्षा को लेकर अपनी मांगों के संबंध में शुक्रवार 19 नवंबर को हड़ताल करने का ऐलान किया है। शनिवार के दिन हड़ताल और उसके अगले दिन रविवार होने की वजह से आने वाले दो दिनों में बैंकों का कामकाज ठप रहेगा। शादी-विवाह के सीजन में बैंक बंद रहने से आम लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक की एटीएम सेवा भी बाधित हो सकती है। ऐसे में आप आज ही दिन बैंक का काम निपटा लीजिए। बकायदा बैंक ने भी कहा है कि हड़ताल की स्थिति में बैंक शाखाओं और कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

नवंबर में बैंक की छुट्टियां 

19 नवंबर : हड़ताल के कारण बैंक बंद।

20 नवंबर : रविवार का अवकाश।

23 नवंबर : सेंग कुत्सनेम के चलते शिलांग में बैंक बंद, बाकि जगह कामकाज होगा।

26 नवंबर : चौथा शनिवार होने के चलते बैंक बंद।

27 नवंबर : रविवार का अवकाश।