रुद्रपुर : ई-रिक्शा चालक रिक्शा रोकने की बजाए महिला सिपाही को जबरन पूरे शहर में घूमता रहा, कड़ी मशक्कत के बाद आया पकड़ मे

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर,  शहर में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी इतनी बढ़ गई है कि एक महिला सिपाही ने अपने गंतव्य पर रुकने को कहा तो ई-रिक्शा चालक रिक्शा रोकने की बजाए महिला सिपाही को जबरन पूरे शहर में घूमता रहा। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस ने चालक को पकड़ा और दस्तावेज नहीं होने पर रिक्शा को सीज कर दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  एक इंजेक्शन ने बिगाड़ दिया 17 साल के तेजस का चेहरा, छीन लिया पढ़ाई का मौका! नाक-खाल तक क्षतिग्रस्त, यूनिवर्सिटी में एडमिशन रद्द

इंदिरा चौक पर एक महिला सिपाही ई-रिक्शा पर बैठी और डीडी चौक पर उतारने को कहा। बताया जा रहा है कि चालक ने महिला सिपाही को रिक्शा पर बैठाकर तेज गति से वाहन चलाने लगा और बताए चौक के स्थान पर शहर में घुमाने लगा। रुकने का इशारा करने के बाद भी रिक्शा नहीं रोका तो महिला सिपाही ने इसकी सूचना यातायात पुलिस को फोन पर दी।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में बहा कांवड़िया, रोते-बिलखते बड़े भाई ने लगाई गुहार— 'कोई 5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो'

पुलिस ने रिक्शा चालक का पीछा किया और कड़ी मशक्कत के बाद भगत सिंह चौक से दबोच लिया और यातायात चौकी लाकर पूछताछ की। जब पुलिस ने ई-रिक्शा के दस्तावेज मांगे तो चालक पर कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिस पर पुलिस ने ई-रिक्शा को सीज कर दिया। उधर यातायात निरीक्षक नरेंद्र आर्या ने बताया कि ई-रिक्शा चालक निर्धारित मार्ग को छोड़कर बेवजह शहर में घूम रहा था और दस्तावेज नहीं होने के कारण ही कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  गोल्ड लोन की मूल रकम ब्याज समेत चुकाने के बाद भी महिला लगाती रही बैंक के चक्कर, उपभोक्ता आयोग ने माना सेवा में कमी
Ad Ad Ad Ad