नई नवेली दुल्हन के कारनामे की हर ओर हो रही तेज चर्चा, ससुर बोले- शादी के दिन भी वो आया था

खबर शेयर करें -

बिहार के छपरा में नई नवेली दुल्हन की करतूत की खूब चर्चा हो रही है। शादी के महज कुछ दिन बाद दुल्हन ने पति और ससराल वालों को गच्चा देकर ऐसा काम किया है जिससे सब हैरान हैं। छपरा के एकमा प्रखंड के मुकुंदपुर गांव में एक दुल्हन ससुराल से तीन लाख के जेवर और 30 हजार कैश लेकर फरार हो गई है। नई नवेली दुल्हन की इस हरकत के बाद ससुर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

खबर के मुताबिक एकमा प्रखंड के मुकुंदपुर गांव में एक नई नवेली बहू अपने पति के घर से तीन लाख के जेवर एवं 30 हजार रुपये नकद लेकर गायब हो गई। ससुर आमावश मांझी ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि मई महीने में ही अपने पुत्र की शादी सिवान जिले के एक गांव में की थी। इधर नौ मई को सिवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखरांव गांव के लक्ष्मण यादव उर्फ बटुला यादव के पुत्र मोती यादव ने मेरी बहू से फोन से बात की। फिर वह उसे बहला फुसला कर उसे ले गया है। सुसर ने आरोप लगाया है कि शादी के दिन भी मोती यादव ने हंगामा किया था। जिसके बाद लोगों की पहल के बाद उसे शांत कराया गया और उनके बेटी की शादी कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

शादीशुदा महिला के इश्क में पड़ा युवक

हरनौत के एक गांव से 10 दिनों से फरार चल रहे प्रेमी जोड़ी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पु़लिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि गांव का ही एक युवक का प्रेम संबंध शादीशुदा महिला से जुड़ गया। दोनों शादी करना चाहते हैं। महिला की सहेली इसमें सहयोग कर रही है। जैसे ही दोनों को परिवार वालों भनक मिलने की जानकारी हुई, दोनों दूसरे राज्य भागने के फिराक में लग गए। इससे पहले की दोनों वहां से फरार होते ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर थाना ले आए। मौके पर पहुंचे हरनौत के बुद्धिजीवी बस्ती गांव के पल्लू सिंह ने समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना