नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत लाल कुआं पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी , 26 लाख रूपये के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लाल कुआं। क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत लाल कुआं पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर के निर्देशन पर लाल कुआं पुलिस द्वारा चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नशे के सौदागर को 262 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कोतवाल सजंय कुमार एवं एस0ओ0जी0 के नेतृत्व में आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत मुखबीर की सूचना पर कोतवाली लालकुआं पुलिस टीम एवं एस0ओ0जी0 नैनीताल की संयुक्त टीम की टीम ने सुभाषनगर बैरियर लालकुऑ पर चैकिंग के दौरान आलीम पुत्र साविर निवासी मोहल्ला नया गांव थाना मिलक जिला रामपुर उ0प्र0 उम्र-35 के कब्जे से 262 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर ने बताया कि पकड़े गए स्मैक तस्कर से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह टेलरिगं का कार्य करता है जिसकी दुकान मिलक रामपुर मे है तथा आर्थिक रुप से गरीब अभियुक्त का काफी दिन से टेलरिगं का काम नही चल रहा था पैसा कमाने के चक्कर में वह स्मैक के धन्धे में आ गया उन्होंने बताया कि अभियुक्त मौहल्ले के इसरार नामक व्यक्ति से लेकर आता था तथा लालकुआं तथा हल्द्वानी क्षेत्र मे स्मैक पीने वालो ग्राहको के स्पलायरो को बेचता है ।

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

पुलिस ने अभियुक्त के विरूद्व धारा 8/21 एनडीपीएस के अन्तर्गत अभियोग दर्ज कर जेल भेज दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान