पति-पत्नी ने जमकर पी शराब, नशे में पत्नी ने पति को मारा थप्पड़, कर दी हत्या

खबर शेयर करें -

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजंगज जिले में महिला का सिर पत्थर पर मारने की वजह से उसकी मौत हो गई है. हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि महिला का पति ही है. पुलिस का दावा है कि महिला की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी. पुलिस ने शव को कब्जे लेकर मुआयना किया तो सिर पर पत्थर पर टकराने के निशान थे. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. खून ज्यादा बहने की वजह से महिला की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

पुलिस के मुताबिक बीते 8 जनवरी को ग्राम रकैया की रहनी वाली सुखमेत की लाश पेण्डरीडीह गांव के बरगद पेड़ के पास पड़ी होने की जानकारी मिली. पुलिस ने सूचना पर मौक पर पहुंचकर घटना की जांच में जुटी.जांच में पता चला कि मृतिका का पति भी साथ मे था लेकिन घटना के वक्त से फरार हो गया था. पुलिस ने मृतिका का पति गहनु काे पकड़कर पूछताछ की तो पता चला कि घटना बीते 7 जनवरी की रात की है. आरोपी और उसकी पत्नी सुखमेत अपने रिश्तेदार के घर महुवाडीह गांव गये हुये थे. फिर रिश्तेदार के घर दोनो नें छक कर शराब पी और वापस घर लौटने लगे तो रास्ते में पत्नी को शराब ज्यादा चढ गई.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी की पत्नी रास्ते में ही सोने लगी. फिर आरोपी ने उसे घर चलने की जिद की, लेकिन पत्नी ने विवाद शुरू कर दिया. इसी बीच पत्नी ने पति को थप्पड़ भी जड़ दिया. थप्पड़ की मार से आरोपी पति गुस्से में लाल पीला हो गया. उसने मारपीट शुरू कर दी और गुस्से में पत्नी का सिर पत्थर पर दे मारा. चोट लगने से पत्नी की मौत हो गई. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. शंकरगढ़ एसडीओपी रितेश चौधरी ने बताया कि पुलिस ने पत्नी की हत्या के जुर्म में आरोपी पति गहनु को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव