पत्नी ने पति को पहले बुलाया ससुराल, फिर की हैवानियत की हद पार

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक महिला ने अपने पति को मायके बुलाकर घर वालों की मदद से उसकी शनिवार को कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि मामला सुरयावा थानाक्षेत्र के नौरंगाबाद गांव का है.

पुलिस ने इस मामले में पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके फरार चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया की इसी थाना क्षेत्र के पट्टीबेजाव गांव निवासी रणजीत चौहान (30) की पत्नी कुमकुम चौहान का अपने बहनोई धीरज चौहान से कथित तौर पर अवैध सम्बन्ध बन गये जिसके चलते वह अपने मायके नौरंगाबाद में रहने लगी.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

सिंह ने बताया कि अपने पिता लव कुश चौहान और भाई अजीत चौहान को उसने बताया कि उसका पति शराब पीकर उसे मारता है. शुक्रवार को कुमकुम ने अपने पति रणजीत चौहान को अपने घर बुलाया था. तय योजना के तहत उसने अपने प्रेमी धीरज, पिता तथा भाई की मदद से किसी भारी चीज़ से रणजीत के सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

उन्होंने बताया कि सुबह तक घर नहीं पहुंचने पर रणजीत के बड़े भाई अजय चौहान उसकी ससुराल गये तो रणजीत का शव मिला.

 

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव