पांचवीं मंजिल से गिराकर युवती की हत्या, लाश लेकर भागा आरोपी

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से हत्या की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. युवती की पांचवीं मंजिल से गिराकर हत्या करने का मामला सामने आया है.

इसके बाद युवती की लाश को लेकर आरोपी फरार हो गया. स्थानीय पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवती की लाश के साथ आरोपी को पकड़ा है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

नोएडा के थाना सेक्टर 49 इलाके में रहने वाली युवती की हत्या कर दी गई है. युवती की हत्या उसकी बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से फेंककर की गई है. हत्या करने के बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा तो वह युवती के शव को लेकर कई घंटों तक फरार रहा है. काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती की लाश नहीं मिली तो पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है.

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को सर्विलांस में डाला तो उसका लोकेशन गाजियाबाद में मिला. इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन की मदद से लालकुआं इलाके से एक आटो में लड़की की लाश के साथ आरोपी को हिरासत में ले लिया. हालांकि, मृतका के भाई ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं.

मृतक युवती के भाई का आरोप है कि आरोपी पहले भी युवती के घर में घुसकर छेड़छाड़ परिजनों से बदसलूकी कर चुका था. पुलिस से शिकायत के बाद भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई, जिसकी वजह से उनके परिवार को आज ये दिन देखना पड़ रहा है.