पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 236 किलो चांदी के घुंघरू और पायल किए जब्त

खबर शेयर करें -

आगरा: जिले की विधानसभा एत्मादपुर के थाना खंदौली क्षेत्र में चांदी और मिश्रित चांदी से बने घुंघरू और पायल लेकर जा रहे 6 कार सवार युवकों को स्टैटिक और पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है.

आपको बता दें विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जगह-जगह पर स्टेटिक टीम मजिस्ट्रेट कमलकांत, एडीओ पंचायत विकासखंड खंदौली और पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है. इस कड़ी में थाना खंदौली क्षेत्र के मई रोड पर स्टेटिक टीम और थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी वहां से एक कार गुजरी. इस कार में 235.850 किलोग्राम चांदी के घुंघरू और पायल पाए गए. इस कार में 6 लोग मौजूद थे. फिलहाल टीम ने 235.850 किलोग्राम चांदी के घुंघरू और पायल को जब्त कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम सूरज, रमेश, घनश्याम, पुष्पेंद्र, भूरा अग्रवाल, राकेश निवासी थाना सादाबाद जनपद हाथरस बताया. इस संबंध में थानाध्यक्ष खंदौली अवधेश कुमार गौतम का कहना है कि 6 लोगों को एक कार में पायल और घुंघरू सहित गिरफ्तार किया है. सभी के प्रति वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार