पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो किलो अफीम के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

खटीमा: सीमांत कोतवाली झनकईया पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से पुलिस ने दो किलो अफीम बरामद की है. पकड़ी गई अफीम की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने पकड़े गए तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

बता दें, उधम सिंह नगर पुलिस की ओर से आचार संहिता लगने के साथ ही मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत झनकईया पुलिस ने सूखी नहर के पास चेकिंग के दौरान तीन तस्करों को दबोचा है. उनके कब्जे से दो किलो अफीम बरामद की है. साथ ही एक बाइक को भी कब्जे में लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम विकास, प्रमोद कुमार और शिवचरण बताया है. तीनों आरोपी यूपी के बरेली जनपद के रहने वाले हैं. वहीं, पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार